UPSESSB TGT PGT Exam 2022: यूपी TGT पीजीटी भर्ती अटकी एग्जाम डेट को लेकर आई सबसे बड़ी खबर

UPSESSB TGT PGT Exam 2022: यूपी TGT पीजीटी भर्ती अटकी एग्जाम डेट को लेकर आई सबसे बड़ी खबर


UP TGT PGT EXAM 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड वर्तमान में सदस्य विहीन है और 8 अप्रैल 2022 को 5 सदस्यों का कार्यकाल भी यहां पर पूरा हुआ है| अब नए सदस्यों के इंतजार में 8 माह से अधिक समय बीत चुका है| लेकिन अभी तक माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है| बता दें टीजीटी पीजीटी 2022 की भर्ती भी सदस्यों की नियुक्ति की वजह से ही अटक गई है|

WhatsApp Group (Join Now)Join Now
Telegram Group (Join Now)Join Now


UP TGT PGT EXAM DATE LATEST NEWS TODAY ( यूपी टीजीटी पीजीटी एग्जाम डेट पर ताजा जानकारी)


बता दें टीजीटी पीजीटी 2022 भर्ती के लिए आवेदन लेने के बाद से माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड परीक्षा तिथि का निर्धारण नहीं कर सका है| और 8 अप्रैल 2022 को जब सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया था तो इसके लिए सदस्यों की नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए थे| लेकिन अभी तक सदस्य यहां पर नियुक्त नहीं किए गए हैं| चयन बोर्ड ने जून में टीजीटी पीजीटी 2022 का विज्ञापन भी जारी कर दिया था और टीजीटी के 3539 पद थे और पीजीटी के 624 पद थे| कुल मिलाकर 4123 पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए थे| बता दें यह आवेदन जुलाई में पूरा हुआ और कुल 1400000 अभ्यर्थियों ने इस फार्म को भरा है|


UPSESSB TGT PGT EXAM 2022 ( यूपी टीजीटी पीजीटी एग्जाम डेट के लिए अभ्यर्थी आस लगाए बैठे हुए हैं)


आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद प्रतियोगी छात्र परीक्षा तिथि को लेकर आस लगाए बैठे हुए हैं| बता दे माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से अब तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है| प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का यहां पर कहना है कि चयन बोर्ड रिक्त पदों के सापेक्ष बहुत कम पदों पर विज्ञापन भी निकाला है| बोर्ड ने विज्ञापन निकालने में तेजी दिखाई है लेकिन परीक्षा तिथि नहीं घोषित कर रहा है | यह बहुत ही दुर्भाग्य है| कई बार प्रतियोगी छात्रों की संख्या बढ़ाने और परीक्षा तिथि को घोषित करने की मांग को लेकर चयन बोर्ड पर अभ्यार्थी प्रदर्शन भी कर चुके हैं| इसके बाद भी चयन बोर्ड ने अब तक परीक्षा तिथि यहां पर घोषित नहीं की है| प्रतियोगी छात्र ज्ञानवेल सिंह का यहां पर कहना है कि बिना सदस्यों के विज्ञापन जारी हो सकता है| तो परीक्षा तिथि क्यों नहीं जारी हो सकती है| और टीजीटी में तो कोई इंटरव्यू भी नहीं है|

WhatsApp Group (Join Now)Join Now
Telegram Group (Join Now)Join Now

Post a Comment

Previous Post Next Post
एडवरटाइज हटाएं यहाँ क्लिक करें