UPSSSC NEWS: आने वाली 5 नयी भर्तियो की खबर व् पेट 2022 की वैधता 5 साल बढ़ी खुशखबरी
UPSSSC NEW VACANCY 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आने वाली पांच बड़ी भर्तियों को लेकर आपको इस पोस्ट के माध्यम से सूचना मिलने जा रही हैं| इसके अलावा पेट 2022 की वैधता कितनी बढ़ गई है यह भी जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से मिलेगी| यह पोस्ट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है कृपया पूरी पोस्ट जरूर पढ़ें|
WhatsApp Group (Join Now)Join Now
Telegram Group (Join Now)Join Now
नए साल में लेखपाल की नई भर्ती को लेकर सूचना-
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से पेट 2022 के आधार पर लेखपाल के 5000 पदों पर विज्ञापन नए साल में जारी किया जाएगा| जिसके लिए योग्यता अभ्यार्थियों के पास 12वी होना आवश्यक है| और अभ्यार्थी अगर पेट 2022 में सम्मिलित हैं तो वह लेखपाल भर्ती के फार्म को भर सकते हैं| पेट 2022 का कटऑफ लेखपाल की नई भर्ती के लिए कितना जाएगा यह भी तय नहीं है| लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि पेट 2022 का कटऑफ इस नई लेखपाल भर्ती के लिए कम जाएगा|(UPSSSC LEKHPAL VACANCY 2022)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से ग्राम विकास अधिकारी की नई भर्ती को लेकर अपडेट-
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का विज्ञापन भी पेट 2022 के आधार पर जारी किया जाएगा| बता दें 2018 में 1953 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की विज्ञापन जारी किया गया था| लेकिन वह भर्ती अभी पूरी नहीं हुई है| ऐसे में एक नया विज्ञापन 2500 पदों पर पेट 2022 के बाद नए साल में जारी हो जाएगा| सभी अभ्यर्थी इस ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती के लिए तैयारी करते रहें|(UPSSSC VDO NEW VACANCY 2022-23
यूपी में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट की नई भर्तियों को लेकर नया अपडेट-
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट के 3500 पदों का विज्ञापन पेट 2022 के बाद नए साल में ही जारी किया जाएगा| अगर आप इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है|(UPSSSC AGTA NEW VACANCY 2022-23)।
यूपी में चकबंदी लेखपाल की नई भर्तियों के लिए कर क्या है अपडेट?
बता दें चकबंदी लेखपाल भर्ती का इंतजार काफी लंबे समय से चल रहा है| एक बार तो इस भर्ती का विज्ञापन भी जारी हो चुका था| लेकिन आरक्षण के चलते इस भर्ती के विज्ञापन को निरस्त कर दिया गया था| तब से यह भर्ती का विज्ञापन अटका हुआ है| अब यहां जाकर नए साल में चकबंदी लेखपाल भर्ती का विज्ञापन देखने को मिलेगा| बता दें इसमें लगभग 2000 पद रहने वाले हैं|(UPSSSC CHAKBANDI LEKHPAL BHARTI)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से लोअर पीसीएस की नई भर्ती को लेकर अपडेट-
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से अब लोअर पीसीएस का भी एग्जाम कराया जाता है| बता दे पहले यह एग्जाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से होता था| लेकिन अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से इस भर्ती का आयोजन होता है| बता दें लोअर पीसीएस के लगभग 800 पदों पर विज्ञापन नए साल में ही देखने को मिलेगा| अगर आप लोअर पीसीएस की नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं|तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है कि यह विज्ञापन 2023 में जारी किया जाएगा|(UPSSSC LOWER PCS VACANCY)
पेट 2022 की वैलिडिटी क्या 5 साल बढ़ने वाली है?
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को चार पारियों में संपन्न हुआ था| बता दें इस एग्जाम में 25 लाख अभ्यार्थियों ने एग्जाम दिया था| अब यहां पर बड़ी अपडेट आ चुकी है| कि जिस प्रकार से पेट 2021 की वैधता को 8 जनवरी 2023 तक या फिर पेट 2022 रिजल्ट आने तक बढ़ा दिया गया है| इसी प्रकार पेट 2022 की वैधता भी बढ़ाई जाएगी| ऐसे में उन अभ्यार्थियों को तनिक भी परेशान होने की जरूरत नहीं है जिनको लग रहा है कि मात्र 1 साल ही इसकी वैधता है | उनकी जानकारी के लिए बता दिया जाता है कि पेट 2022 की वैधता 4 से 5 माह अतिरिक्त बढ़ जाएगी। पेट 2022 केवल डिटी 5 साल बढ़ाने को लेकर अभी कोई भी प्रावधान नहीं है| (UPSSSC PET 2022 VALIDITY EXTEND)