UPTET 2022: यूपी टेट 2022 विज्ञापन और आवेदन कार्य्रकम अभी अभी हुआ जारी
UPTET 2022 Notification: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए यूपीटेट का आयोजन होता है| अब यूपी टेट 2022 के नोटिफिकेशन को लेकर काफी बड़ी अपडेट आ चुकी है| यूपी टेट 2022 का नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा? यह जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से मिलने वाली है| यूपी टेट एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों को शर्ते भी पूरी करनी होगी जो कि आपको इस पोस्ट के माध्यम से जानकारी मिलने वाली है| पूरी डिटेल में जानकारी पाने के लिए कृपया पूरी पोस्ट विस्तार से अवश्य पढ़ें|
UPTET 2022 LATEST NEWS TODAY ( उत्तर प्रदेश में यूपी टेट 2022 की नोटिफिकेशन पर आज की महत्वपूर्ण अपडेट क्या है)
यूपीटेट एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों को यहां पर कुछ शर्ते भी पूरी करनी होंगी| सबसे पहली शर्त अभ्यर्थियों को यह है कि अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए| तभी यूपीटेट 2022 के फॉर्म को अप्लाई कर सकेंगे | अभ्यर्थियो के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए और बीएड या बीटीसी या फिर डीएलएड कोर्स होने चाहिए| जब नोटिफिकेशन आएगा तो अभ्यर्थी फॉर्म को अप्लाई कर सकेंगे| बता दें यूपीटेट 2022 में दो प्रकार के पेपर होते हैं सबसे पहली बात तो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पेपर वन का आयोजन होता है और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पेपर 2 का आयोजन होता है कैंडिडेट को 150 मिनट का समय मिलता है| और 150 नंबर के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं| जहां पर आरक्षित वर्ग को 82 नम्बर लाने होते हैं| अनारक्षित वर्ग को 90 नंबर लाने होते हैं तभी वह पास माना जाता है|
UPTET 2022 NOTIFICATION KAB TAK AYEGA( यूपी टेट 2022 का नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा)
यूपी टेट 2022 के नोटिफिकेशन को लेकर ताजा अपडेट मिल चुकी है| जानकारियां निकल कर आ रही यूपी टेट 2022 नोटिफिकेशन अब जल्द जारी कर दिया जाएगा| परीक्षा नियामक प्राधिकारी की तरफ से प्रस्ताव को तैयार किया जा रहा है | जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा| इसके बाद यूपी टेट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे | जो कि जनवरी 2023 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकते हैं | और फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन चालू रहेंगे| बता दे अभ्यर्थयों को पेपर वन के लिए फीस ₹600 है| जबकि sc-st अभ्यर्थियों के लिए ₹400 फीस दिव्यांगों के लिए ₹100 है| जबकि paper-2 के लिए जनरल कैटेगरी के आवेदन फीस ₹1200 एससी एसटी के लिए ₹800 है| दिव्यांगों के लिए ₹100 है| आपको यहां पर यह भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि पेपर 1 और paper-2 के फॉर्म को भरते हैं तो आपको अलग-अलग फीस देनी पड़ेगी|