UP LT GRADE NEW VACANCY 2023: यूपी LT ग्रेड शिक्षक भर्ती 12 हजार पदों पर, विज्ञापन की तारीखें देखे
UP LT GRADE NEW VACANCY 2023: उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड की नयी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही बड़ी अपडेट है| जो कि खबर नयी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर आ चुकी है| बता दें उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड के 10000 से 12000 पद रिक्त हैं | काफी लंबे समय से अभ्यर्थियों के द्वारा एलटी ग्रेड की नई शिक्षक भर्ती की मांग की जा रही है | लेकिन इसमें समकक्ष अर्हता का विवाद चल रहा था जिसकी वजह से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन अटका हुआ था| लेकिन विज्ञापन को लेकर फिर से एक बार बड़ी अपडेट आ चुकी है कृपया पूरी पोस्ट विस्तार से पढ़ें|
UP LT GRADE NOTIFICATION 2023 ( उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पर नया अपडेट)
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से राज्य के जितने भी माध्यमिक विद्यालय हैं| वहां पर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का आयोजन इस आयोग से होता है| अभी वर्तमान में 5418 पदों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अधियाचन मिल चुका है| बाकी अन्य पदों पर अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को धीरे-धीरे मिल रहा है| बता दें एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती नए और पुराने आयोग के बीच फंसी हुई है| बता दे अभी हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया था कि नया शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से बेसिक से लेकर उच्च स्तर तक की जो भी शिक्षक भर्ती है, उसका आयोजन होगा| ऐसे में एलटी ग्रेड की नई शिक्षक भर्ती भी नया शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से आयोजित होने की संभावनाएं हैं|
LT GRADE TEACHER RECRUITMENT ( एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन कब तक जारी किया जाएगा)
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन फरवरी में आने की संभावनाएं हैं | बता दें उत्तर प्रदेश में नया शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन में अभी समय लगेगा| ऐसे में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है| एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 में निकली थी 10708 पदों पर इसके बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन नहीं जारी किया गया था| बता दें 2018 में जो एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती निकली हुई थी इसके लिए 450000 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था| लेकिन भर्ती पूरी नहीं हो सकी थी |अब यह भर्ती फिर से पुराने पदों को मिलाकर और नए पदों को मिलाकर आएगी जिसमें काफी ज्यादा पद रहने वाले हैं|