UP Super Tet Notification 2023: यूपी में 70 हजार पदों पर नयी प्राथमिक भर्ती आ सकती है क्या है अपडेट जाने
UP PRATHMIK SHIKSHAK BHARTI: उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यार्थियों के द्वारा बहुत ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है| अभ्यार्थियों का इंतजार कब खत्म होगा? और 70000 पदों पर नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर क्या है नया व ताजा अपडेट पूरी डिटेल में जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से मिलने जा रही है| अगर आप उत्तर प्रदेश में नयी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो कृपया पूरी पोस्ट विस्तार से अवश्य पढ़ें|
WhatsApp Group (Join Now)Join NowTelegram Group (Join Now)Join Now
UP PRIMARY TEACHER VACANCY LATEST NEWS ( उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर क्या है नया व ताजा अपडेट)
उत्तर प्रदेश में नयी प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन को लेकर काफी बड़ी अपडेट आ चुकी है| आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं उत्तर प्रदेश में 4 साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है अभ्यर्थियों के द्वारा नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की जा रही है| उत्तर प्रदेश में नयी प्राथमिक शिक्षक भर्ती अब नया शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से जारी होगा| अब सवाल उठता है कि नया शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन कब होगा? और नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन और कितने पदों पर आएगा? यह जानने के लिए पोस्ट पढ़ते जाएं| हमने आपके लिए नीचे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप का निर्माण किया है उसमें क्लिक करके अवश्य ज्वाइन कर लीजिएगा| ताकि आपको लगातार अपडेट मिलते रहे|
UP PRATHMIK SHIKSHAK BHARTI TODAY NEWS ( उत्तर प्रदेश में नयी प्राथमिक शिक्षक भर्ती नया आयोग से)
उत्तर प्रदेश में नया शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की मंजूरी दे दी गई है| उत्तर प्रदेश में नया शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन होने से भर्तियां पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकेंगी| ऐसा उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा कहा गया है| इसके अलावा उत्तर प्रदेश में जो विभिन्न प्रकार के आयोग भर्ती बोर्ड थे जो कि बेसिक से लेकर उच्च स्तर तक के शिक्षक भर्तियों का जिम्मा लेते थे| अब उनको मिलाकर एक ही आयोग होगा जो भी होगा नया शिक्षा सेवा चयन आयोग इसके गठन की प्रक्रिया फरवरी माह से शुरू हो जाएगी| उम्मीद है कि मार्च तक यह प्रक्रिया खत्म हो जायेगी|
WhatsApp Group (Join Now)Join NowTelegram Group (Join Now)Join Now
UP SUPER TET NOTIFICATION LATEST NEWS TODAY ( उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन कब और कितने पदों पर)
उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन नये आयोग के गठन के बाद ही संभव है| अब सवाल उठता है कि कितने पदों पर विज्ञापन आएगा तो आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं 50000 से लेकर 70000 पद नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती में रहने वाले हैं| क्योंकि काफी लंबे समय से पदों को भरा नहीं किया है| बीच में ढेर सारे पदों पर रिक्तियां हुई हैं| इसके अलावा अब शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया भी जारी है| ऐसे में ढेर सारी रिक्तियां हैं उत्तर प्रदेश के बेसिक विद्यालयों में इसलिए काफी ज्यादा पदों पर इस बार प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन देखने को मिल सकता है|
प्रश्न- यूपी में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती विज्ञापन कब आएगा?
उत्तर- उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन नया शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद आएगा|
प्रश्न- उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन कितने पदों पर आएगा?
उत्तर- उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन कम से कम 50000 पदों पर आएगा|