UP Super Tet Notification 2023: यूपी में प्राथमिक शिक्षक भर्ती हजारो रिक्त पदों का डाटा हुआ जारी
UP PRIMARY TEACHER VACANCY: उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन को लेकर अभ्यर्थियों के द्वारा काफी लंबे समय से मांग की जा रही है| बता दें उत्तर प्रदेश में बेसिक विद्यालय में लगातार खाली पदों का डाटा सामने आ रहा है| एक बार फिर से कुछ जिलो का डाटा सामने आया है| आधिकारिक तौर पर कितने पद उस जिले में खाली हैं वह हम पूरी डिटेल में जानकारी बताने वाले हैं कृपया पूरी पोस्ट विस्तार से अवश्य पढ़ें|
UP PRIMARY TEACHER VACANCY LATEST NEWS ( यूपी में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के खाली पदों का डाटा हुआ जारी)
उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग जिस प्रकार से काफी लंबे समय से की जा रही है लगातार उत्तर प्रदेश के कई जिलों से खाली पदों का डाटा सामने आ रहा है| प्रत्येक जिले में हजारों पदों पर रिक्तियां हैं जिसको देखते हुए अभ्यर्थी मांग करने लगे हैं कि जब 1 जिले में हजारों पद रिक्त है तो पूरे 75 जिले में काफी सारे पद रिक्त हैं| ऐसे में बेसिक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक भर्ती आनी चाहिए|
UP SUPER TET NOTIFICATION 2023 ( संत कबीर नगर में 1700 पद है रिक्त)
बता दे लगातार अभी हाल ही में कई सारे जिलों के डाटा जारी हुए हैं| जिसमें गोरखपुर जिले का भी डाटा आया है जहां पर 2400 पद रिक्त थे | इसके अलावा चंदौली जिले का डाटा आया था जहां पर 2700 पद रिक्त थे| सिद्धार्थनगर का भी डाटा आया था जहां पर 3515 थे| अब संत कबीर नगर का खाली पदों पर शिक्षकों का डाटा आ चुका है| जहां पर रिक्त पदों की संख्या 1700 से भी ज्यादा है| ऐसे में धीरे-धीरे यहां डाटा जारी हो रहा है और हजारों की संख्या में जिलों में पद रिक्त हैं नीचे हम फोटो संलग्न कर रहे हैं संत कबीर नगर का जहां पर आप यह नोटिस देखकर खाली पदों का आंकड़ा लगा सकते हैं|