UPSSSC PET 2023: आयोग ने पेट 2023 के नोटिफिकेशन और आवेदन तिथियों का पूरा कार्यक्रम जारी किया
UPSSSC PET 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 के नोटिफिकेशन और आवेदन तिथियों पर बड़ी अपडेट आ चुकी है| उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से बहुत ही बड़ी जानकारी मिल चुकी है| बता दें जिन भी छात्रों का पेट 2022 का एग्जाम बेकार गया है अच्छा नहीं गया है उन सभी छात्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट है कृपया पूरी पोस्ट विस्तार से पढ़ें| क्योंकि आज की इस पोस्ट के माध्यम से आपको पता लगने वाला है कि पेट 2023 का नोटिफिकेशन और आवेदन कब से शुरू होंगे|
UPSSSC PET 2023 NOTIFICATION ( पेट 2023 नोटिफिकेशन कब तक आएगा)
पेट 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को चार पारियों में संपन्न हुआ था| इस एग्जाम के लिए 3700000 अभ्यर्थियों ने फार्म को भरा था | लेकिन 3700000 अभ्यर्थियों में से 2500000 अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम को दिया था | लेकिन पेट 2023 का अभ्यार्थी बेसब्री से इंतजार करना शुरू कर दिए है| पेट 2023 के लिए आवेदन की तिथियों की अगर बात किया जाए तो जून 2023 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है|
UPSSSC PET 2023 ( पेट 2023 में इस बार रिकॉर्ड तोड़ संख्या हो सकती है)
पेट 2023 में अभ्यर्थियों की जो संख्या वह रिकॉर्ड तोड़ हो सकती है| कारण यह है कि पेट 2022 में ही 37 लाख से ज्यादा आवेदन अभ्यर्थियों ने किया था इस बार पेट 2023 के लिए भी इतने ही आवेदन आने की पूरी संभावना है | बता दें पेट 2022 के आधार पर 14 से 15 हजार भर्तियों का विज्ञापन जारी होंगे | लेकिन पेट 2023 के आधार पर ही लगभग इतने ही पदों पर विज्ञापन जारी होंगे | जिन भी छात्रों का पेट 2022 अच्छा नहीं गया वह पेट 2023 के लिए तैयारी शुरू कर दें|