UPSSSC PET CUTOFF: पेट रिजल्ट के बाद अब छात्रों को कटऑफ की चिंता इतना कटऑफ हुआ सभी भर्तियों के लिए तय
UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से बहुत ही बड़ी अपडेट युवाओं के लिए आ चुकी है| जैसे कि अभ्यर्थियों को एक बहुत ही बड़ी चिंता सता रही है पेट रिजल्ट आ जाने के बाद की कट ऑफ कितना जायेगा और फिर पेट 2022 का रिजल्ट 25 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे घोषित कर दिया गया है| 2500000 छात्रों ने अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लिया है| अब यह छात्रों को चिंता सताने लगी है कि भर्तियों के लिए कट ऑफ कितना जायेगा वह हम डिटेल में जानकारी नीचे बताने वाले हैं| अगर आप लगातार भर्तियों को लेकर अपडेट पाना चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप पर टेलीग्राम ग्रुप में तत्काल जोड़ जाइएगा|
WhatsApp Group (Join Now)Join Now
UPSSSC PET CUTOFF ( पेट कटऑफ को लेकर क्या है नया अपडेट)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से पेट 2022 के कटऑफ को लेकर कोई भी जानकारी स्पष्ट तौर पर नहीं दी गई है |अभ्यार्थियों की एक समय मांग भी चल रही थी कि पेट का कटऑफ फिक्स किया जाए ताकि अभ्यार्थियों को पता लग सके कि इतना नंबर लाने पर हम पास माने जाएंगे| लेकिन आयोग ने कुछ नया ही नियम बनाया है जो कि जब भर्तियां आती है तभी पेट का कटऑफ पता चलता है कि इस भर्ती के लिए इतना ही कट ऑफ जाएगा| पेट का कट ऑफ कितना रहने वाला है जानने के लिए आगे बढ़े|
UPSSSC PET CUTOFF LATEST NEWS ( विभिन्न भर्तियों के लिए पेट का कट ऑफ कितना जायेगा)
विभिन्न प्रकार की भर्तियों के लिए अगर पेट के कटऑफ़ की बात करें तो इस बार कुछ ऐसी भर्तियां है जिसमें पदों की संख्या काफी अधिक है अब इन भर्तियों को देखते हुए पेट का कटऑफ़ जनरल अभ्यर्थियों का 62 जा सकता है| ओबीसी अभ्यर्थियों का भी 60 जा सकता है| ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों का भी 60 जा सकता है| SC अभ्यर्थियों का 57 जा सकता है| ST अभ्यार्थियों का 45 जा सकता है | यह एक संभावित कटऑफ है विभिन्न प्रकार की भर्तियों के लिए|
UPSSSC PET EXPECTED CUTOFF ( आयोग से कुछ भर्तियों के लिए पेट का कटऑफ ना के बराबर)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से कुछ ऐसी भर्तियों के विज्ञापन जारी किया जाएगा| जिसके लिए पेट का कटऑफ़ की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी| अगर अभ्यर्थी पेट में एक नंबर भी लाता है तो वह भी उस भर्तियों के लिए फॉर्म भर सकेगा| अभी हाल ही में पेट 2021 के आधार पर तीन से चार भर्तियों के विज्ञापन जारी हुए थे| जिसके लिए पेट का कटऑफ़ नहीं लागू हुआ था| ऐसे ही इस बार भी भर्तियों में हो सकता है कुछ भर्तियों में वह व्यक्ति जो कि पेट में सम्मिलित होंगे वह मुख्य परीक्षा के फॉर्म को भर सकेंगे और कटऑफ़ नहीं जारी होगा उसके लिए|